मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्यः CM मनोहर लाल  

Rakesh

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने कहा कि आम जनता की तक़लीफ़ और अंतिम आदमी की ज़रूरत जानकर कार्य करना ही सरकार का लक्ष्य है। पिछली सरकारों की अपेक्षा आम जनता को जल्दी और सुगम तरीक़े से सरकारी योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

cm manohar lal
शेयर करें

चंडीगढ़। हरियाणा के CM मनोहर लाल ने कहा कि आम जनता की तक़लीफ़ और अंतिम आदमी की ज़रूरत जानकर कार्य करना ही सरकार का लक्ष्य है। पिछली सरकारों की अपेक्षा आम जनता को जल्दी और सुगम तरीक़े से सरकारी योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आम जनता की तक़लीफ़ का अनुभव कर समाज के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाईं। अप्रैल 2023 से मैंने ख़ुद जन संवाद कार्यक्रम शुरू किए। विकसित भारत जनसंकल्प और जनसंवाद यात्रा के तहत पूरे हरियाणा में होने 8300 कार्यक्रम हैं। आज तक 5000 कार्यक्रम इस यात्रा के ज़रिए संपन्न हो चुके हैं।

कहा -हर गांव-हर मोहल्ले तक पहुंच रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी 

कहा कि 25 जनवरी तक बाक़ी बचे 3300 कार्यक्रम पूरे होंगे। हर गांव हर मोहल्ले तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। आज तक इस कार्यक्रम के ज़रिए 35 लाख लोग जुड़ चुके हैं। 29 लाख से ज़्यादा लोग विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का शपथ ले चुके हैं। 2047 तक भारत कैसे विकसित देशों की श्रेणी में आए, यही है यात्रा का लक्ष्य।

CM ने कहा कि हमारी सरकार का 7 स्टार विकास यानि शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुशासन, सुरक्षा,  स्वाभिमान व स्वावलंबन पर कार्य कर रही है। पिछली सरकार के तीन C  यानि करप्शन, क्राइम और कास्ट बेस पॉलिटिक्स को हमने ख़त्म किया। 2014 में सरकार बनते ही हमने हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे पर सरकार चलाई। ग़रीब व्यक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

शेयर करें