मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहारः सोता रहा दूल्हा और प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, साथ में गहना और नगद भी समेटा

Rajni

दूल्हा कमरे में सोता रहा और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जाते-जाते वह गहना और नगद भी लेती गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूल्हा सोकर सुबह उठा।

bride
शेयर करें

भागलपुर। दूल्हा कमरे में सोता रहा और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जाते-जाते वह गहना और नगद भी लेती गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूल्हा सोकर सुबह उठा।

घटना बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर गांव की है। पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। नंदलाल 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से शादी कर 22 मई को पत्नी के साथ घर पहुंचा था। 22 मई की देर रात उसकी पत्नी फरार हो गई।

दुल्हन के गायब होने के बाद परिवारवालों ने उसके घर वालों से भी बात की तो पता चला कि वह प्रेमी के साथ भाग गई। जांच कर रहे पुलिस के अवर निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुल्हन के ससुराल से फरार होने की तस्वीर निकाली।

पति नंदलाल ठाकुर ने कहा कि हिंदू रीति रिवाज के तहत मेरी शादी 21 मई को हुई। 22 तारीख को हम लड़की को लेकर अपने घर आए और उसी रात लड़की लगभग दो बजे रात में अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

टैग: bihar
शेयर करें