1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा

दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा

आमतौर पर पुलिस को देखते ही लोग डर से कांपने लगते हैं। मगर मथुरा से एक अलग ही मामला सामने आया है।

By up bureau 

Updated Date

मथुरा : आमतौर पर पुलिस को देखते ही लोग डर से कांपने लगते हैं। मगर मथुरा से एक अलग ही मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने दरोगा को सरेआम पकड़कर पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला मथुरा के बालाजीपुरम इलाके का है। बालाजीपुरम चौराहे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ऐसे में एक युवक दरोगा से भिड़ गया। बदमाश ने दरोगा का कॉलर पकड़कर हाथापाई करने की कोशिश की।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद माना जा रहा है। दरोगा से हाथापाई करने पर सिपाही ने युवक को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार दबंगों ने आम लोगों का भी जीना मुश्किल कर दिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com