मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद आए पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव ने अचानक रामपुर पहुच रज़ा लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

up bureau

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और गृह सचिव दीपक कुमार ने रामपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद आए पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव ने अचानक रामपुर पहुच रज़ा लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
शेयर करें

रामपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और गृह सचिव दीपक कुमार ने रामपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस औपचारिक स्वागत के बाद, दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने ऐतिहासिक रज़ा लाइब्रेरी का भ्रमण किया और इसके महत्व पर चर्चा की।

रामपुर के डीएम और एसपी ने पुलिस महानिदेशक को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया, जिससे इस दौरे को यादगार बनाया गया। रज़ा लाइब्रेरी के इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने लाइब्रेरी में मौजूद दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों का निरीक्षण किया।

शेयर करें