मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार : कंवरपाल गुर्जर

Rakesh

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के चुहड़पुर कलां, गुलाब गढ़, मांडखेड़ी व बक्करवाला गांव पहुंची। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सभी जगह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 30 नवंबर से शुरू हुई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए।

developed india sankalp yatra
शेयर करें

यमुनानगर। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के  चुहड़पुर कलां, गुलाब गढ़, मांडखेड़ी व बक्करवाला गांव पहुंची। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सभी जगह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 30 नवंबर से शुरू हुई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए।

कहा कि हजारों लोग इस यात्रा से जुड़ें और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस संकल्प यात्रा को लेकर जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी लक्ष्य लिया है, उसे पूरा किया है। इस बार भी सभी के सहयोग से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

शेयर करें