मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : आधी रात से लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बत्ती गुल्ल, लोग गर्मी से परेशान

up bureau

राजधानी लखनऊ में आधी रात आंधी पानी के बाद से गोमतीनगर इलाके के बड़े हिस्से में बिजली नहीं आ रही है। भयानक गर्मी में त्राहि त्राहि मच गई है।

UP : आधी रात से लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बत्ती गुल्ल, लोग गर्मी से परेशान
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आधी रात आंधी पानी के बाद से गोमतीनगर इलाके के बड़े हिस्से में बिजली नहीं आ रही है। भयानक गर्मी में त्राहि त्राहि मच गई है। दिन रात की अघोषित कटौती तो अब तक आम बात थी लेकिन रात रात भर बिजली गायब रहना लोगों को परेशान कर रहा है। इनवर्टर तक बैठ गए हैं। लोग बेहाल हैं।

इस बार गर्मी से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो बिजली विभाग ने आपूर्ति रोककर हर तरह के कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। आधे गोमतीनगर में कल रात से अब तक बत्ती गुल है। स्थानीय विधायक कह रहे उनकी कोई सुनता नहीं हो रही है।

सांसद बनने के बाद राजनाथ सिंह लखनऊ लौटे ही नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है वो इतने बड़े नेता हैं कि उनसे कहने कौन जाए कि बिजली ठीक करवाओ। लोग उनसे मिल भी नहीं पाते। बिजली विभाग कह रहा है फाल्ट है कहीं, ठीक करवाया जा रहा है।

शेयर करें