Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिल्डर विष्णु अग्रवाल की जमीन पर आपत्ति के बाद भी निगम से पास किया गया नक्शा, उमेश गोप ने लगाया आरोप

बिल्डर विष्णु अग्रवाल की जमीन पर आपत्ति के बाद भी निगम से पास किया गया नक्शा, उमेश गोप ने लगाया आरोप

Ranchi : रांची में बिल्डर विष्णु अग्रवाल की जमीन पर निगम द्वारा आपत्ति होने के बावजूद पास किया गया नक्शा, उमेश गोप ने लगाए कई गंभीर आरोप।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 2 जून 2022। रांची में विवादोंं व शिकायतों के बाद भी विष्णु अग्रवाल की जमीन का नक्शा निगम द्वारा पास कर दिया गया है। एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट के मुताबिक कि इस जमीन के खतियानी मालिक होने का दावा करने वाले उमेश गोप ने रांची नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस विवादित जमीन का नक्शा पास करने में कोई बड़ी गड़बड़ी की गई है। भ्रष्ट अधिकारियों ने इस भूमि का नक्शा पास कर दिया है।

पढ़ें :- झारखंडः CM हेमंत सोरेन ने बोला हमलाः कहा- 'मैं आंसू नहीं बहाऊंगा', अपनी गिरफ्तारी पर राजभवन को भी लपेटा

रांची सिविल कोर्ट में लंबित है भूमि से संबंधित मामले

एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट के अनुसार विष्णु अग्रवाल के इस भूमि की रजिस्ट्री विष्णु अग्रवाल के नाम पर हुई। जिस पर रांची नगर निम में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दिया गया। जानकारी के अनुसार इसके बाद उमेश गोप ने रांची निगम के कमिश्नर से लिखित आग्रह कर उक्त भूमि का नक्शा पास न करने की बात कही थी। साथ ही यह कहा गया था कि जिस भूमि पर नक्शे को पास करने के लिए विष्णु अग्रवाल द्वारा आवेदन किया गया है उस भूमि से संबंधित तीन मामले फिलहाल रांची सिविल कोर्ट में लंबित है। जिसके दो केस टाइटल सूट से तो तीसरा मामला पार्टीशन सूट संंबंधित है।

निगम की लीगल टीम से परामर्श करने के बाद पास हुआ नक्शा

एक स्थानीय पत्रकार ने इस बारे में रांची नगर निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण से बात की, तो उन्होंने कहा कि इस भूमि के नक्शे के आवेदन के बाद आपत्ति की गई थी। लेकिन नक्शा पास करने से पहले निगम द्वारा लीगल टीम से परामर्श लिया गया था। टीम की स्वीकृति के बाद ही नक्शा पास किया गया है। लीगल टीम से परामर्श इसलिए लिया गया क्योंकि इस भूमि को लेकर कानूनी बिंदुओं पर आपत्ति थी।

पढ़ें :- यूपीः चंदौली में पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से युवक की हत्या, सनसनी

बड़गाईं अंचल कार्यालय से हुआ म्यूटेशन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव ने जिस भूमि की डील विष्णु अग्रवाल के साथ की है, उसका म्यूटेशन भी बड़गाईं अंचल कार्यालय से हुआ है। फिलहाल गाड़ी मौजा स्थित विवादित भूमि की रसीद कटने के बाद इस जमीन की खातियानी दावेदारी पेश करने वाले उमेश गोप ने आरटीआई के माध्यम से कुछ दस्तावेज एकत्रित किये हैं। इसको देखने पर ऐसा लगता है कि इसकी म्यूटेशन में खामियां है। स्थानीय वेबसाइट के पत्रकार को बताया गया कि भूमि में आपत्ति के बाद भी बड़गाईं के सीओ मनोज कुमार ने भूमि का म्यूटेशन विष्णु अग्रवाल के नाम पर कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com