मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

15 को थी शादी, इसके पहले ही युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान  

Rajni

यूपी के बाराबंकी जिले के सुबेहा के हरचन्द्रपुर गांव निवासी युवती की 15 मई को शादी थी।

barabanki
शेयर करें

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के सुबेहा के हरचन्द्रपुर गांव निवासी युवती की 15 मई को शादी थी। इस दौरान वह गुरुवार की रात घर से कहीं चली गई। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से दुपट्टे से लटकती मिली।

19 वर्षीय संगीता पुत्री रामकेश गुरुवार की रात घर से कहीं चली गयी थी। सुबह पुत्री को घर पर न पाकर परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से दुपट्टा से लटका पुत्री का शव मिला।

ग्रामीणों का कहना हैं घरेलू कलह की वजह से संगीता ने आत्महत्या कर ली। संगीता की 15 मई को शादी होनी थी। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएल अस्थाना ने पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

शेयर करें