मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

शाहरूख की फिल्म ‘जवान’ के लिए 51 साल बाद होगा अर्ली मार्निंग शो

Rakesh

शाहरुख खान के फैंस सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को बेहद एक्साइटेड हैं।जिसके लिए फैंस के साथ ही आर्गेनाइजर फैंस को सरप्राइज करने के कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते।

film jawan
शेयर करें

मुंबई। शाहरुख खान के फैंस सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को बेहद एक्साइटेड हैं।जिसके लिए फैंस के साथ ही आर्गेनाइजर फैंस को सरप्राइज करने के कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते।

एक तरफ फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले से ही धमाल मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म को खास बनाने के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी ऑर्गनाइज की जा रही हैं। ये स्क्रीनिंग 51 साल बाद किसी फिल्म के लिए अर्ली मार्निंग शो रखकर की गई हैं।

शाहरुख के एक फैन क्लब SRK यूनिवर्स ने मुंबई स्थित गेयटी गैलेक्सी में सुबह 6 बजे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज की है। इसके साथ ही यह सिंगल स्क्रीन थिएटर अपने 51 साल के इतिहास में पहली बार कोई अर्ली मॉर्निंग शो होस्ट करने जा रहा है।

इससे पहले इसी क्लब ने इसी थिएटर में शाहरुख की पिछली फिल्म पठान का भी शो ऑर्गनाइज किया था। हालांकि, उस शो की टाइमिंग सुबह 9 बजे थी। इसके अलावा बता दें कि शाहरुख अपनी फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी रिलीज करने वाले हैं उन्होंने बुर्ज खलीफा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त की रात 9 बजे। मेरे साथ जवान को सेलिब्रेट कीजिए।

शेयर करें