1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. फ्लाइट में ये चीजें होती हैं सबसे ज्यादा गंदी, छूने से हो सकती है बीमारी

फ्लाइट में ये चीजें होती हैं सबसे ज्यादा गंदी, छूने से हो सकती है बीमारी

फ्लाइट में सफर करने का मजा ही कुछ और होता है। एक तो हम अपने डेस्टिनेशन पर जल्दी पहुंच जाते हैं और दूसरा सफर भी एक्साइटमेंट से भरा होता है। नजदीक से बादल भी देखने को मिल जाते हैं।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। फ्लाइट में सफर करने का मजा ही कुछ और होता है। एक तो हम अपने डेस्टिनेशन पर जल्दी पहुंच जाते हैं और दूसरा सफर भी एक्साइटमेंट से भरा होता है। नजदीक से बादल भी देखने को मिल जाते हैं।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

भले ही फ्लाइट में ट्रैवल करना रोमांच से भरा होता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट की कुछ चीजें इतनी गंदी होती हैं, जिन्हें छूने से आप कई खतरनाक बैक्टीरिया के कॉन्टैक्ट में आ सकते हैं? कई लोग फ्लाइट की गंदी चीजों को छूकर उसी हाथ से बेझिझक खाना खा लेते हैं।

अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो वक्त आ गया है कि अब सावधान हो लिया जाए। क्योंकि इसकी वजह से आप कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज हम आपको फ्लाइट की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनपर सबसे ज्यादा गंदगी होती है। अगर आप इन चीजों को हाथ लगाएं तो अपने हाथ को सैनिटाइज़ जरूर कर लें।

ट्रे टेबल: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ट्रे टेबल फ्लाइट की सबसे गंदी जगह होती है। टॉयलेट के फ्लश बटन की तुलना में ट्रे टेबल पर 8 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

सीट के पीछे लगी पॉकेट: सीट के पीछे की पॉकेट पर भी ई। कोली सहित कई खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। क्योंकि कई लोग गंदे डायपर, गंदे टीशू या गंदे रुमाल को रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com