मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

HO BUREAU

यूपी के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान रामराज सिंह के घर को सोमवार रात को चोरों ने खंगाल डाला। चोरों ने यहां से नकदी समेत लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व प्रधान रामराज ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव बेहटा बुजुर्ग के पूर्व ग्राम प्रधान रामराज सिंह परिवार के साथ गांव में रहते हैं।

goods scattered after theft
शेयर करें

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी व पूर्व ग्राम प्रधान रामराज सिंह के घर को सोमवार रात को चोरों ने खंगाल डाला। चोरों ने यहां से नकदी समेत लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व प्रधान रामराज ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव बेहटा बुजुर्ग के पूर्व ग्राम प्रधान रामराज सिंह परिवार के साथ गांव में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात को कमरे में सोए थे। जब सुबह उठे तो देखा मुख्य गेट और एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला भी टूटा था और सारा सामान बिखरा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  जिस पर थाना प्रभारी नारायण कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे।

पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके मुख्य गेट को खोलकर चोर घर में घुस गए थे। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी से 50 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें