Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत के इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में लगी मुहर

भारत के इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में लगी मुहर

शहीदों से जुड़े मामले पर भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में मुहर लग गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को यूएनजीए में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपर्स’  नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। शहीदों से जुड़े मामले पर भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में मुहर लग गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को यूएनजीए में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपर्स’  नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया।

पढ़ें :- हरियाणाः पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना: तरुण चुघ

मसौदा शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने का था।विश्व निकाय के लगभग 190 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित इस प्रस्ताव को ऐसे समय में पारित किया गया है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इस दौरान वह 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

प्रस्ताव में ‘न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक उपयुक्त एवं महत्वपूर्ण स्थान पर, शहीद शांतिरक्षकों की याद में स्मारक दीवार स्थापित करने और उससे जुड़ी प्रक्रिया पर विचार करने की सदस्य देशों की पहल का स्वागत किया गया है, जिसमें सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के नाम शामिल करना भी है।  प्रस्ताव पेश करते हुए रुचिरा कंबोज ने कहा कि स्मारक दीवार इस बात का प्रमाण होगी कि संयुक्त राष्ट्र अपने शांति अभियानों को कितना महत्व देता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com