मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः चंडीगढ़ में ‘आप’ के तीन पार्षद भाजपा में शामिल,  मेयर मनोज सोनकर का इस्तीफा

Rakesh

‘आप’ के तीन गायब पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। तीनों की भाजपा ज्वाइन करने के बाद फोटो वायरल है। उधर, BJP के मेयर मनोज सोनकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस तरह भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा 18 हासिल कर लिया है। उसके 14 पार्षद पहले से हैं। एक सांसद का वोट भी उनके पास है। अब तीन और पार्षदों के आने के बाद भाजपा के पास बहुमत हो गया है।

AAP councilors join BJP
शेयर करें

चंडीगढ़। ‘आप’ के तीन गायब पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। तीनों की भाजपा ज्वाइन करने के बाद फोटो वायरल है। उधर, BJP के मेयर मनोज सोनकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस तरह भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा 18 हासिल कर लिया है। उसके 14 पार्षद पहले से हैं। एक सांसद का वोट भी उनके पास है। अब तीन और पार्षदों के आने के बाद भाजपा के पास बहुमत हो गया है।

कांग्रेस और आप के मिलाकर 17 पार्षद रह गए हैं। मेयर चुनाव में धांधली के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नगर निगम की बैठकों पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। ऐसे में जब सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है, तब अटकलें लग रही थीं कि आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

सुबह से इस बात की चर्चा थी कि आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद चंडीगढ़ में नहीं है। वे किसी भी वक्त पर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद बीजेपी के मेयर मनोज सोनकर इस्तीफा भी दे सकते हैं। दोबारा चुनाव होने की स्थिति में बीजेपी के पास बहुमत होगा।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि ये तीन पार्षद जो चंडीगढ़ में नहीं है, वे बीजेपी के संपर्क में हैं। मेयर चुनाव का नतीजा आते ही पीठासीन अधिकारी का वीडियो सामने आया था। इसमें उनके ऊपर वैलिड वोट को इनवैलिड करने का आरोप लगा था। आप ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

शेयर करें