मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः डाकघर से नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

HO BUREAU

स्पेशल सेल की टीम ने 22 मार्च को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा डाकघर में पोस्टमास्टर पर हमला कर कैश लूटने के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है।

arrest
शेयर करें

यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने 22 मार्च को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा डाकघर में पोस्टमास्टर पर हमला कर कैश लूटने के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है।

इसी कड़ी में स्पेशल सेल की टीम ने 22 मार्च को नकाबपोश बदमाशों द्वारा डाकघर में जाकर ब्रांच पोस्टमास्टर पर हमला कर कैश लूटने के मामले में तीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि तीनों नाबालिग है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है। आरोपियों से लूट का कैश भी बरामद कर लिया गया है।

मामले में और कितने आरोपी है पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है। तीनों ही नशे के आदी थे। इसकी पूर्ति करने के लिए ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि 22 मार्च को चोली गांव के डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर फरीदाबाद निवासी हेमंत बैठा था। उसके पास बुढ़ापा व विधवा पेंशन का कैश आया था।

तीनों बाइक पर से हाथ में डंडे लेकर डाकघर पहुंचे। एक बाहर खड़ा रहा जबकि दो अंदर गए और ब्रांच पोस्ट मास्टर हेमंत पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद वहां से 97 हजार लूट कर फरार हो गए। वारदात करीब डेढ़ बजे दिनदिहाड़े की गई। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि पकड़े गए तीनों नाबालिगों में एक 16 वर्षीय बनकट गांव का है जबकि दो 17 वर्षीय व साढ़े 17 वर्षीय गांव चोली के रहना वाला है।

शेयर करें