Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मानवता शर्मसार : झारखंड के पलामू में 14 साल के मुंहबोले भाई ने साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

मानवता शर्मसार : झारखंड के पलामू में 14 साल के मुंहबोले भाई ने साढ़े तीन साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

शिकायत के बाद बच्ची का पहले विश्रामपुर सीएचसी, फिर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत ठीक है। डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पलामू में 14 साल के बच्चे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। मामला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़का पीड़ित लड़की का मुंहबोला भाई है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। बच्ची गांव में खेलते-खेलते गांव के मुंहबोले भाई के घर में चली गई। इस दौरान किशोर ने बच्ची को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब 6.30 बजे घटना की जानकारी बच्ची की मां को हुई। मां और चाचा ने इस संबंध में रेहला थाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत के बाद बच्ची का पहले विश्रामपुर सीएचसी, फिर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत ठीक है। डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही उसके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह परिजनों को दी है।

पॉक्सो एक्ट मेंं दर्ज हुआ मामला

रेहला के थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला आरोपित भी नाबालिग है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। युवक की भी मेडिकल जांच करायी गई है। न्यायालय में बच्ची का बयान दर्ज कराया गया। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- क्या टूट जाएगा झारखंड में गठबंधन ? कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर दोनों दलों में नहीं बनी बात!

इधर, एमआर एमसीएच में मेडिकल जांच के लिए पहुंचे आरोपित ने कहा कि तत्काल कुछ समझ नहीं आया और उसने अपराध कर डाला। आरोपित किशोर 9वीं का छात्र और जनता हाई स्कूल में पढ़ता है। घटना के समय बच्ची के पिता घर नहीं थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com