मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में ढाई करोड़ की अफीम के साथ तीन नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Rajni

एसटीएफ लखनऊ एवं एसओजी टीम शाहजहांपुर के संयुक्त प्रयास से पुलिस ने तीन नेपाली अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

nepali smuggler
शेयर करें

शाहजहांपुर। एसटीएफ लखनऊ एवं एसओजी टीम शाहजहांपुर के संयुक्त प्रयास से पुलिस ने तीन नेपाली अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ढाई करोड़ कीमत की अफीम के साथ नगदी व मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति हरदोई चौराहे से बरेली की तरफ जाने वाले रास्ते पर राईस मिल के सामने हाइवे पर संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। इस पर पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे।

पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल ढाई किलो अफीम एक बाइक व तीन मोबइल फोन सहित कई सामान बरामद हुआ है। तीनों तस्कर नेपाल के रहने वाले हैं।

बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब ढाई करोड है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ थाना रामचन्द्र मिशन में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें