New Delhi:दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 3 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है,यह हादसा रविवार देर शाम की है,दिल्ली देहात के नजफगढ़ इलाके के तुरा मंडी के बीकानेर स्वीट की 3 मंजिला बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया,इमारत का ऊपरी का हिस्सा निर्माणाधीन था.
पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ और भी एजेंसियों की टीम पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.
तुडा मंडी #नजफगढ़ में अग्रवाल स्वीट तीन मंजिला इमारत गिर गई है #Najafgarh #Delhi #Building #collapse @MCD_Delhi @DCPDwarka @DelhiPolice @official_dda @LtGovDelhi @RajNiwasDelhi #DelhiModel @MoHUA_India @Secretary_MoHUA @TOIDelhi @htdelhi @THNewDelhi @ieDelhi @TheMornStandard pic.twitter.com/XRQHazTeO4
— Centre for Youth Culture Law & Environment (CYCLE) (@CycleIndia_) January 29, 2023
पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 लोगों को मलबे से निकाला जिनको इलाज के लिए जाफरपुरकलां के राव तुला राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फायर बिग्रेड की कंट्रोल रूम को शाम 7:35 बजे पर 3 मंजिला घर के गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां तुरंत पहुंच गई और साथ में नजफगढ़ थाने की पूरी पुलिस टीम भी वहां मौजूद दिखी.