मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

घाघरा में नहाते समय लखनऊ के तीन युवक डूबे, मौत, आए थे बहन की विदाई कराने

HO BUREAU

रिश्तेदारी में बहन की विदाई कराने आए तीन युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को सीएचसी मुस्तफाबाद लाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

drowned in ghaghra
शेयर करें

बहराइच। रिश्तेदारी में बहन की विदाई कराने आए तीन युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को सीएचसी मुस्तफाबाद लाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना जरवलरोड थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

तप्पेसिपाह निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामतेज निषाद के लड़के की बीते 25 मई को शादी थी। शादी लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद लखनऊ से विदाई कराने रिश्तेदारी में आए थे। जिसमें सचिन (18) पुत्र हनुमान निवासी खदरा लखनऊ, अचिन (20) पुत्र सुशील निवासी रैथा थाना बीकेटी लखनऊ, सरवन निषाद (20) पुत्र राम लखन निवासी मुसैदा लखनऊ भी शामिल थे।

गर्मी के चलते यह तीनों घाघरा नदी में नहाने लगे। नहाते समय एक युवक डूबने लगा। जिसको बचाने के प्रयास में एक-एक कर तीनों डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को नदी से निकलवाकर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें