मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

TMC : निर्विरोध तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं ममता बनर्जी

इंडिया वॉइस

इसके पहले हुए तृणमूल कांग्रेस के तीन संगठनात्मक चुनावों में भी ममता बनर्जी अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध चुनी गई थीं।

शेयर करें

कोलकाता, 02 फरवरी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी निर्विरोध तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में फिर से चुनी गईं हैं। लगातार ये चौथा मौका है, जब ममता बनर्जी को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।

ममता को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया

बुधवार को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में हुए तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने मतदान प्रक्रिया की अध्यक्षता की। इस दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में TMC के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ममता बनर्जी को ही चेयरपर्सन के रूप में नामांकित किया गया और फिर सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। उनके समर्थन में 26 प्रस्ताव दाखिल किए गए।

किसी भी तरह का अंतर्कलह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- ममता

तृणमूल ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कांग्रेस के नेताओं को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया था। वहीं निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं को एकजुटता की नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी तरह का अंतर्कलह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी के नेताओं को एकजुट होकर काम करने और बड़े पैमाने पर राजनीतिक रणनीति के तहत समन्वय बनाने की भी नसीहत दी है।

गौरतलब है कि इसके पहले हुए तृणमूल कांग्रेस के तीन संगठनात्मक चुनावों में भी ममता बनर्जी अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध चुनी गई थीं।

शेयर करें