मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह, ‘जय श्रीराम’ के जयकारे से गूंज उठा वातावरण

Rakesh

‘जय श्रीराम’ व ‘जयकारा वीर बजरंगी’ के जयकारों से गृह मंत्री अनिल विज का आवास गूंज उठा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर रविवार प्रात: विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, गऊ रक्षा दल, शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में पूजित 'अक्षत' (चावल, हल्दी और घी का मिश्रण) का वितरण किया गया।

Lord Shri Ram in Ayodhya
शेयर करें

अंबाला। ‘जय श्रीराम’ व ‘जयकारा वीर बजरंगी’ के जयकारों से गृह मंत्री अनिल विज का आवास गूंज उठा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर रविवार प्रात: विश्व हिंदू परिषद,  आरएसएस, बजरंग दल, गऊ रक्षा दल, शास्त्री कालोनी परिवार रेजिडेंट एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में पूजित ‘अक्षत’ (चावल, हल्दी और घी का मिश्रण) का वितरण किया गया।

इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए ‘जय श्रीराम’, ‘जयकारा वीर बजरंगी’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गृह मंत्री अनिल विज को अक्षत प्रदान की गई तथा श्रीराम मंदिर अयोध्या का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। गृह मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर सभी को 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई दी।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी में उत्साह है। इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज के अलावा विभिन्न संगठनों से यश प्रकार, रणजीत सिंह, सोहन लाल शर्मा, विशाल, लक्ष्मणदास चोपड़ा, लोकेश, प्रवीण, दीपांशु कोछर, रौनी, सोनिया, दीपक भसीन, दीपक शर्मा एवं अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें