मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

तमिलनाडु में बड़ा हादसाः पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट, 8 की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम

Rajni

तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में शनिवार को भीषण हादसे में 8 की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

explosion in firecracker factory
शेयर करें

कृष्णागिरि। तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में शनिवार को भीषण हादसे में 8 की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

कृष्णागिरि की एक पटाखा फैक्टरी में काफी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में विस्फोट हो गया। जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं। विस्फोट होते ही फैक्टरी में चीखपुकार मच गई।

दुकानों और मकानों को भी पहुंचा काफी नुकसान

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की कुछ दुकानों और मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर पुलिस और दमकलकर्मियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टैग: Death police
शेयर करें