मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक गंभीऱ

HO BUREAU

शाहाबाद मारकंडा पुल के ऊपर भीषण हादसा हो गया। स्कूटी सवार महिला को ट्राले ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा कुरुक्षेत्र के शाहाबाद हल्के में शाहबाद मारकंडा पुल के ऊपर हुआ। स्कूटी सवार लोग शाहाबाद से अंबाला की तरफ जा रहे थे।

accident
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद मारकंडा पुल के ऊपर भीषण हादसा हो गया। स्कूटी सवार महिला को ट्राले ने कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा कुरुक्षेत्र के शाहाबाद हल्के में शाहबाद मारकंडा पुल के ऊपर हुआ। स्कूटी सवार लोग शाहाबाद से अंबाला की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान शाहाबाद पुल के ऊपर पीछे से आ रहे एक ट्राले ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक सड़क के दूसरी तरफ गिरा और महिला के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे कुचल दिया।

जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्राले को लेकर मौके से फरार हो गया। मृत महिला का नाम राजदुलारी था। उसकी उम्र 66 वर्ष थी। स्कूटी चालक को सरकारी अस्पताल शाहाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

शेयर करें