मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : दो भाईयो को एक साथ सांप ने डंसा… एक की मौत एक गंभीर

up bureau

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के झालू इलाके में उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डस लिया।

UP : दो भाईयो को एक साथ सांप ने डंसा... एक की मौत एक गंभीर
शेयर करें

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के झालू इलाके में उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डस लिया। एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

दरअसल पूरा मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू का है जंहा के मोहल्ला नई बस्ती का है जंहा के रहने वाले वाहिद के दो बेटे अपने दो दिन पहले अपने घर घर में रात को सोए हुए थे।

बताया जा रहा है की अचानक दोनों को रात में ही तबियत बिगड़ गई परिजन पास के डॉक्टर के पास ले गए जंहा दवाई लेकर दोनो घर वापस आ गए। फिर सुबह को दोनों की तबियत बिगड़ गई दोनों को फिर डॉक्टर के दिखाया गया तबीयत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया जहां जीशान की मौत हो गई । जबकि दूसरे भाई रिहान का गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रात को सोते समय दोनों को किसी जहरीले सांप ने डस लिया था। लेकिन दोनो भाई व परिवार के लोगो को पता नही चल सका। परिजनों का कहना है की हालत बिगड़ने का कारण पता ही नहीं चला कि उन्हें सांप ने काट लिया है। बाद में काफी जांच पड़ताल के बाद जीशान में कान के नीचे सांप के काटने का निशान है जबकि रिहान के अंगूठे में सांप के काटने का निशान मिला।

वहीं रिहान का इलाज कर रहे हैं डॉक्टर बीरबल सिंह का कहना है कि रिहान को उनके अस्पताल में लाया गया था उसकी हालत में सुधार है सांप के डसने से उसकी हालत बिगड़ी है उसमें कोबरा के लक्षण पाए गए हैं। वही जीशान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

शेयर करें