मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बरेली में संदिग्ध हालात में दो सगी बहनों की मौत, मचा कोहराम

HO BUREAU

यूपी के बरेली जिले में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। दोनों सगी बहनें इंटर और बीए की छात्रा हैं। कल्पना और तुलसी नाम की दोनों बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

victim family
victim family
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जिले में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। दोनों सगी बहनें इंटर और बीए की छात्रा हैं। कल्पना और तुलसी नाम की दोनों बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

एक का शव फांसी के फंदे और दूसरी का जमीन पर पड़ा मिला। माता-पिता और भाई खेत पर गए थे। जब सभी खेत से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही मौके पर आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

शेयर करें