मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

आलू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टकराईं, सड़क पर लगा घंटों जाम

up bureau

हरदोई पाली शुक्रवार की रात अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर से शाहाबाद मंडी जा रही आलू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। चालक को झपकी आने के कारण हुए इस हादसे में दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलट गईं, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

आलू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टकराईं, सड़क पर लगा घंटों जाम
आलू लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आपस में टकराईं, सड़क पर लगा घंटों जाम
शेयर करें

हरदोई। हरदोई पाली शुक्रवार की रात अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर से शाहाबाद मंडी जा रही आलू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आपस में टकराने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। चालक को झपकी आने के कारण हुए इस हादसे में दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलट गईं, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना रात करीब 12.30 बजे बेगराजपुर के पास शाहाबाद मार्ग पर हुई। बताया गया कि आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक को झपकी आ गई, जिससे उसने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रहा दूसरा ट्रैक्टर अचानक ब्रेक लगने के कारण नियंत्रण खो बैठा और आगे वाले ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया।

दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क के बीचों-बीच पलट गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घण्टो के बाद सड़क से ट्रॉलियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रैक्टरों पर लदा आलू सही सलामत रहा, जिसे किसानों ने दूसरे वाहन में लादकर मंडी के लिए रवाना किया।

शेयर करें