मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

Udaipur : कांग्रेस जल्द लागू कर सकती है ‘एक परिवार एक टिकट’ का फॉर्मूला, पैराशूट उम्मीदवारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं

माकन ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों के मूल्यांकन के लिए कांग्रेस एक मूल्यांकन विंग भी बनाएगी। ये विंग पार्टी से जुड़े लोगों का मूल्यांकन करेगी। जो अच्छा काम करेंगे वो पुरस्कृत होंगे और जो काम नहीं करेंगे वो पार्टी से बाहर किए जाएंगे।

शेयर करें

उदयपुर, 13 मई। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि पार्टी जल्द ही ‘एक परिवार एक टिकट’ का फॉर्मूला लागू कर सकती है।

माकन ने उदयपुर में नव संकल्प चिंतन शिविर में कहा कि पार्टी के पदाधिकारी इस नियम पर सहमत हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस इसे लागू कर सकती है। माकन ने कहा कि इस नियम से सिर्फ ऐसे परिवार के सदस्य को छूट मिलेगी जिसने 5 साल तक पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम किया होगा। अब पैराशूट उम्मीदवारों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं होगी।

अजय माकन ने कहा कि पार्टी में 50 फीसदी युवाओं को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। ये बदलाव बूथ और ब्लॉक स्तर भी किए जाएंगे। माकन ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों के मूल्यांकन के लिए कांग्रेस एक मूल्यांकन विंग भी बनाएगी। ये विंग पार्टी से जुड़े लोगों का मूल्यांकन करेगी। जो अच्छा काम करेंगे वो पुरस्कृत होंगे और जो काम नहीं करेंगे वो पार्टी से बाहर किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का 3 दिवसीय चिंतन शिविर शुक्रवार से शुरु हुआ है। यहां कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेता देश और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर संवाद कर रहे हैं।

शेयर करें