Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा, सिरमौर में करेगें जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा, सिरमौर में करेगें जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ट्रांसगिरी क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद 3,30 पर दिल्ली के लिए रवाना होगें।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा अच्छे कामों के लिए देश के दौरे पर रहते हैं और देश की उपलब्धियों के बारे में बताते हैं साथ ही जनता के समक्ष अपनी बात रखते हैं और देश की विकास की नई नीतियों पर अपनी राय भी देते हैं।

पढ़ें :- जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें: सीएम धामी

अमित शाह का हिमाचल प्रदेश का दौरा

वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह ट्रांसगिरी क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। और जनता से रूबरू होंगे। अमित शाह शनिवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से सतौन के लिए रवाना होंगे। गृहमंत्री का चॉपर 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन के मैदान में उतरेगा। यहां से एनएच-707 सड़क से पहाड़ी गली होते हुए लगभग दो किलोमीटर का सफर गाड़ियों से तय कर अमित शाह रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

पढ़ें यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में वाहनों की टक्कर से 6 पुलिसकर्मी, 2 मेडिकल स्टाफ घायल

1.30 बजे करेगें संबोधन

पढ़ें :- PM Modi ने पश्चिम बंगाल को दी करोड़ों की सौगात,कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

यहाँ केंद्रीय हाटी समिति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पारंपरिक शॉल-टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित करेगी। केंद्रीय कैबिनेट से हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने के बाद पूरा ट्रांसगिरी इलाका बेहद उत्साहित है। संबोधन के बाद करीब 1.30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री के भोजन की व्यवस्था सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर की गई है। यहां पर अमित शाह के साथ आठ लोग भोजन करेंगे।

3.30 पर दिल्ली के लिए होंगे रवाना

उसके बाद करीब एक घंटे भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर पर ही होगी। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त चार से पांच और सदस्य शामिल हो सकते हैं। करीब 3.30 बजे केंद्रीय मंत्री सतौन से चॉपर द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एक घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com