1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोविड-19 की जांच पॉजिटिव है। ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोविड-19 की जांच पॉजिटिव है। बताया जा रहा है कि वायरल फीवर होने के बाद सिंधिया ने मंगलवार सुबह दिल्ली में अपना कोविड टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना परीक्षण कराने के लिए भी कहा। ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्रालयों के प्रभारी हैं।

पढ़ें :- सत्येंद्र जैन पर ACB का शिकंजा, जल बोर्ड टेंडर मामले में पूर्व मंत्री समेत 6 गिरफ्तार

 

पढ़ें :- जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनेगी हाई-पावर्ड कमेटी

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज से मुलाकात की थी। सिंधिया और सीएम शिवराज के बीच लंबे समय तक मीटिंग हुई। इसके बाद दोनों नेता बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद सिंधिया बैठक से निकल गए। उन्हें बुखार महसूस हुआ। इसके बाद वह बैठक छोड़कर चले गए।

पहले भी हो चुके हैं संक्रमित

साल 2020 के जून महीने में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनकी मां भी कोविड संक्रमित हो गई थीं। वहीं आज एक बार सिंधिया कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com