Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत सरकार पर तंज, कहा: 4 साल से कुछ नही किया, पढ़ें

केंद्रीय मंत्री शेखावत का गहलोत सरकार पर तंज, कहा: 4 साल से कुछ नही किया, पढ़ें

शेखावत ने कहा कि  गहलोत सरकार ने सिर्फ चुनावी घोषणाएं की हैं। लेकिन धरातल पर कितनी उतरी उन्हे देखना चाहिए। पीने के पानी के लिए जोधपुर में थर्ड फेज ऑफ़ लिफ्ट में केनाल बनाने की 2019 में की गहलोत ने बजट घोषणा की थीं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को सुबह बारां पहुंचे। बारां सर्किट हाउस  में भाजपा विधायक मदन दिलावर, जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, पूर्व राज्य मंत्री प्रेम नारायण गालव, संजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीना समेत कई भाजपा नेताओं ने शेखावत का स्वागत किया। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान

शेखावत ने कहा कि  गहलोत सरकार ने सिर्फ चुनावी घोषणाएं की हैं। लेकिन धरातल पर कितनी उतरी उन्हे देखना चाहिए। पीने के पानी के लिए जोधपुर में थर्ड फेज ऑफ़ लिफ्ट में केनाल बनाने की 2019 में की गहलोत ने बजट घोषणा की थीं। लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू ही नहीं हुआ। गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और बलात्कार की राजधानी बना दिया हैं। वही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी तीखा हमला बोला।

शेखावत ने कहा कि  भारत के विभाजन को कांग्रेस ने अपनी महत्वकांशाओ के लिए स्वीकार किया हैं।  आजादी के बाद भारत के बहुत बड़े भूभाग पर अतिक्रमण स्वीकार इस कांग्रेस ने  किया। 1962 की लड़ाई को चीन द्वारा स्वीकार किया। इसके बाद 1965 और 1971 में सेना ने अपना शौर्य का किया था। उसे भी इन्होंने गवा दिया। कांग्रेस ने देश को जाति, धर्म और महजब के आधार पर बांटा दिया हैं।  और आज राहुल गाँधी दाढ़ी बनाकर, जनेव पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता हैं। वही शेखावत ने ERCP प्रोजेक्ट के पूरे नहीं होने पर गहलोत सरकार पर सवाल उठाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com