मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Police Exam Update : 5 दिन 2 पालियों में होगी परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया ये नया अपडेट

up bureau

यदि आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए फार्म भरा है यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

पुलिस भर्ती परीक्षा
शेयर करें

लखनऊ। यदि आपने भी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए फार्म भरा है यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। सिपाही भर्ती परीक्षा पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी 3 बजे से होगी। इस दौरान वेबसाइट पर आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की अपील की गई है।

पांच दिन दो पालियों में होगी परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा की समय सारिणी घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। इस दौरान अफवाहों से बचने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की अपील की गई है।

शेयर करें