मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कल से, आयोग ने जारी किया ये नया अपडेट

up bureau

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर आयोग ने नया अपडेट जारी किया है। बता दें कि, 60244 पदों के लिए 26 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लाख 3 हजार 481 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है

UP कांस्‍टेबल परीक्षा में पकड़ा गया नटवरलाल! सिपाही बनने के लिए अपनाया ये हथकंडा
शेयर करें

लखनऊ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर आयोग ने नया अपडेट जारी किया है। बता दें कि, 60244 पदों के लिए 26 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लाख 3 हजार 481 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बिहार के दो लाख 67 हजार 296, मध्य प्रदेश के 98400, राजस्थान के 97276 और सबसे कम मिजोरम के तीन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके लिए परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो रही है।

परीक्षा के चलते लखनऊ में रहेगा डायवर्जन

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते राजधानी लखनऊ में 23,24, 25,30, 31 अगस्त को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। परीक्षा सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 दो पालियों में होगी। डायवर्जन व्यवस्था परीक्षा की तिथियों पर सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाएगा।

रेलवे ने भीड़ बढ़ने पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसके साथ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अधिक किराया वसूलने पर बस, टैक्सी का परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही करेगा। बता दें कि लखनऊ में 81 सेंटरों पर परीक्षा होगी।

शेयर करें