1. हिन्दी समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. Uttar Pradesh Elections Results : 72 सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त, सपा 44 पर आगे

Uttar Pradesh Elections Results : 72 सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त, सपा 44 पर आगे

शुरुआती रूझान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बढ़त बनाए हुए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। शुरुआती रूझान में भाजपा ने 72 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, सपा 44 सीटों पर और बसपा को तीन सीटों पर आगे चल रही है।

पढ़ें :- "Bihar Election 2025: पटना में RJD कार्यालय में हुई महागठबंधन नेताओं की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन"

शुरुआती रूझान में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बढ़त बनाए हुए हैं। वह कौशांबी जिले के सिराथू सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। कानपुर के महाराजपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना, कुंडा सीट से राजा भैया, स्वार सीट से मो0 आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और प्रयागराज में शहर दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी आगे चल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com