1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : चार दिन और सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू-धूप का रेड अलर्ट

UP Weather : चार दिन और सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू-धूप का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अभी राहत के आसार नहीं है। 17 जून के बाद पुर्वईया से मौसम में कुछ बदलाव

By up bureau 

Updated Date

नोएडा। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक अभी राहत के आसार नहीं है। 17 जून के बाद पुर्वईया से मौसम में कुछ बदलाव होगा। 17 जून के बाद यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार की रात पचास साल में सबसे गर्म रहा। बुधवार की रात आगरा में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 50 साल के इतिहास में सबसे अधिक रहा।

भीषण गर्मी से पांच की मौत

भीषण गर्मी के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल में तीन लोगों की और महोबा में दो शामिल है। वहीं देवरिया में बीएड का परीक्षा देने आए सात छात्र भीषण गर्मी से बेहोश हो गए, इलाज के बाद होश में आए। मौसम विभाग ने 17 जून तक लू-धूप का रेड अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com