मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: आज कई जिलों में होगी भारी बारिश तो कही होगी हलकी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

up bureau

लखनऊ समेत पूरे यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

UP Weather Update: आज कई जिलों में होगी भारी बारिश तो कही होगी हलकी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
शेयर करें

लखनऊ। लखनऊ समेत पूरे यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री पर आ गया है। मौसम सुहाना हो गया है। भीषण गर्मी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कानपुर में 17 मिलीमीटर, बनारस में 2 मिलीमीटर, प्रयागराज में 3 मिलीमीटर, अयोध्या में 6 मिलीमीटर, बस्ती में 6 मिलीमीटर और हमीरपुर में 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज यहां होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज यानी मंगलवार को रुक-रुककर बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम करीब 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

शेयर करें