1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. UPSC Mains Exam : UPSC मेंस की परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी

UPSC Mains Exam : UPSC मेंस की परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2021 को तय कार्यक्रम के मुताबिक यानी 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी को आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 05 जनवरी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण मौजूदा हालात की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा- 2021 को तय कार्यक्रम के मुताबिक यानी 7, 8, 9, 15 और 16 जनवरी को आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

पढ़ें :- चीन की Reusable Rocket Technology | SpaceX, ISRO और वैश्विक Space Race का नया अध्याय

कोविड नियमों का होगा पालन

आयोग ने कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए सरकारों की ओर से लगाए जा रहे प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों से ये सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों को उनके आवागमन में कोई असुविधा ना हो। उम्मीदवारों के ई-प्रवेश पत्र और परीक्षा अधिकारियों के पहचान पत्र आवागमन पास के रूप में इस्तेमाल किए जाने हैं।

राज्यों को सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश

राज्य सरकारों से आगे अनुरोध किया गया है कि उम्मीदवारों और परीक्षा पदाधिकारियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा के आयोजन की तारीख से कम से कम एक दिन पहले यानी 6 से 9 जनवरी और 14 से 16 जनवरी तक सार्वजनिक परिवहन को बेहतर से बेहतर स्तर पर चालू किया जाए।

पढ़ें :- शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

गौरतलब है कि कुछ उम्मीदवारों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए 7 जनवरी से शुरू होने वाली सिविल सेवा परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इस मामले पर 6 जनवरी को सुनवाई होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com