मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आज शुभारंभ, 800 से ज्यादा आम की दिखेंगी वैराइटी

up bureau

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ आज से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आज 11 बजे शुभारंभ करेंगे। बता दें कि 12 से 14 जुलाई तक आम महोत्सव चलेगा।

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आज शुभारंभ, 800 से ज्यादा आम की दिखेंगी वैराइटी
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ आज से हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आज 11 बजे शुभारंभ करेंगे। बता दें कि 12 से 14 जुलाई तक आम महोत्सव चलेगा। अवध शिल्पग्राम अवध विहार योजना में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

हर साल की तरह इस साल भी आम महोत्सव में 800 से ज्यादा वैराइटी के आम महोत्सव में प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम में आम से बने व्यंजनों और उत्पादों की प्रतियोगिता, आम खाने की प्रतियोगिता के साथ ही कई आजोयन होने वाले है।

इसी के साथ ये भी जानकारी दी गई कि 100 से ज्यादा किसान स्टॉल लगाकर आम की बिक्री करेंगे। जिसमें सर्वश्रेष्ठ स्टॉल और आम की वैरायटी का उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित होंगे। और उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गांव व आसपास के इलाके से भी 10 किसानों ने आम भेजे हैं।

शेयर करें