मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने किया इंडिया वॉइस डिजिटल का री-लॉन्च

HO BUREAU

India Voice Digital : इस खास मौके पर इंडिया वॉइस के चेयरमैन प्रेम सागर तिवारी, डायरेक्टर अमित राज पाण्डेय, एडिटर इन चीफ प्रबल प्रताप सिंह, डायरेक्टर अशीत कुणाल, संपादक संदीप कुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर आनंद विजय सिंह, चैनल हेड अवनीश प्रेमी और ऑपरेशन हेड आलोक अग्रहरि सहित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

India Voice Digital : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने किया इंडिया वॉइस डिजिटल का री-लॉन्च
India Voice Digital : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने किया इंडिया वॉइस डिजिटल का री-लॉन्च
शेयर करें

India Voice Digital : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडिया वॉइस डिजिटल का री-लॉन्च किया। इस खास मौके पर इंडिया वॉइस के चेयरमैन प्रेम सागर तिवारी, डायरेक्टर अमित राज पाण्डेय, एडिटर इन चीफ प्रबल प्रताप सिंह, डायरेक्टर अशीत कुणाल, संपादक संदीप कुमार, एग्जीक्यूटिव एडिटर आनंद विजय सिंह, चैनल हेड अवनीश प्रेमी और ऑपरेशन हेड आलोक अग्रहरि सहित संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इंडिया वॉइस डिजिटल के री-लॉन्च के साथ ही डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में संस्थान ने एक नई शुरुआत की है। इस अवसर पर चैनल की डिजिटल यात्रा, दर्शकों से जुड़ाव और लगातार बढ़ती लोकप्रियता को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

आपको बता दें कि पिछले एक महीने में इंडिया वॉइस डिजिटल को दर्शकों का जबरदस्त प्यार और समर्थन मिला है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 30 दिनों में इंडिया वॉइस डिजिटल के कंटेंट को 18 करोड़ यानी 180 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा, पढ़ा और सुना है। यह उपलब्धि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संस्थान की बढ़ती पहुंच और दर्शकों के भरोसे को दर्शाती है।

आज के दौर में डिजिटल मीडिया तेजी से लोगों तक खबरें पहुंचाने का प्रमुख माध्यम बन रहा है। ऐसे में इंडिया वॉइस डिजिटल का यह री-लॉन्च संस्थान की डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इंडिया वॉइस का लक्ष्य दर्शकों तक देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, राजनीति, कारोबार, खेल और अन्य समसामयिक विषयों से जुड़ी जानकारी पहुंचाना है। पिछले 30 दिनों में मिले 18 करोड़ से अधिक दर्शकों के प्यार ने संस्थान की टीम का उत्साह बढ़ाया है। इंडिया वॉइस डिजिटल आने वाले समय में भी विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता के जरिए दर्शकों से अपना जुड़ाव मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

शेयर करें