1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः सब्जी मंडियों में हड़ताल से सब्जियों के दाम हुए चौगुना, लोग परेशान

हरियाणाः सब्जी मंडियों में हड़ताल से सब्जियों के दाम हुए चौगुना, लोग परेशान

हरियाणा प्रदेश में बुधवार (20 दिसंबर) को सभी सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों की तरफ से हड़ताल का ऐलान किया गया था। जिसके चलते मंगलवार रात 12:00 बजे से ही सभी सब्जी मंडी के गेट सब्जी व्यापारियों द्वारा बंद कर दिए गए और बुधवार को पूरे प्रदेश में मंडी बंद करके हड़ताल की जा रही है।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश में बुधवार (20 दिसंबर) को सभी सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारियों की तरफ से हड़ताल का ऐलान किया गया था। जिसके चलते मंगलवार रात 12:00 बजे से ही सभी सब्जी मंडी के गेट सब्जी व्यापारियों द्वारा बंद कर दिए गए और बुधवार को पूरे प्रदेश में मंडी बंद करके हड़ताल की जा रही है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

मंडी में बुधवार को सब्जी कम पहुंचने से सब्जियों के दाम भी चौगुना हो गए हैं। सब्जी बेचने वाले विनीत सैनी ने कहा कि वह पिछले करीब दो दशक से सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। वह सब्जी व्यापारियों से सब्जी लेकर आगे आमजन को सब्जी बेचने का काम करते हैं लेकिन रात में ही मंडी में सब्जी का बड़े स्तर पर काम करने वाले व्यापारियों की तरफ से सब्जी मंडी का गेट बंद कर दिया गया था। जिसके चलते उनकी आज की रोजी-रोटी मर गई।

वह रोज कमाने और खाने वाले लोग हैं। आढ़तियों के इस कदम से उनमें काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि वह तो बड़े स्तर पर काम करते हैं लेकिन वह छोटे स्तर पर काम करते हैं जिसे उनको काफी नुकसान हुआ है। कहा कि सब्जी व्यापारियों की मनमानी के चलते उनकी आज एक दिन की मजदूरी खत्म हो गई है।

सब्जी बेचने आए किसान सीताराम और नरेश ने कहा कि वह सब्जियों का काम करते हैं और आज वह जैसे ही सब्जी बेचने के लिए सब्जी मंडी में पहुंचे तो उनको मंडी के गेट बंद मिले। ऐसे ही उनके जैसे सैकड़ों किसान अपनी खेत से सब्जी लेकर यहां पर बेचने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि आज की हड़ताल से पूरे हरियाणा के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ सब्जी ऐसी होती है जो रोज की रोज तोड़ी जाती है और बेची जाती है। अगर उनको अपने ही खेत में या अपने पास किसान रख ले तो उसमें उनको नुकसान होता है। मशरूम और मटर जैसी कई ऐसी सब्जियां हैं जिनको रोज के रोज तोड़ा जाता है और बेचा जाता है। अगर उनको कुछ घंटे की देरी से भी तोड़ा जाए तो उनमें भी किसानों को नुकसान होता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव

ऐसे में सब्जी व्यापारियों की वजह से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मंडी में सब्जी लेने आए स्थानीय निवासी पवन कुमार ने कहा कि वह हर रोज सब्जी लेने के लिए मंडी में आते हैं जहां पर उनको ठीक भाव में सब्जी मिल जाती थी लेकिन आज सब्जी मंडी में हड़ताल होने की वजह से दाम भी चार गुना ज्यादा बढ़ गए हैं।

कहा कि जो सब्जी उनको कल ₹10 किलो के हिसाब से मिली थी, आज वही सब्जी उनको ₹40 किलो के हिसाब से खरीदनी पड़ रही है। सब्जी व्यापारियों की हड़ताल से आमजन को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों को महंगे दाम पर सब्जी खरीदनी पड़ रही है।

सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करने वाले आढ़ती जगदीश ने कहा कि सब्जी मंडी व्यापारियों के तरफ से आज पूरे हरियाणा में हड़ताल करने की घोषणा की गई थी। जिसके चलते आज हरियाणा की सभी सब्जी मंडी बंद है। उनका कहना है की मार्केट फीस बढ़ा देने के चलते ही सब्जी व्यापारियों में रोष है।

उनकी मुख्य मांगे हैं कि मंडी प्रशासन और सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि सभी सब्जी व्यापारी मार्केट कमेटी की 1 साल की फीस एडवांस के साथ पिछले साल की फीस का 40% एक्स्ट्रा जमा कराएं। सरकार के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि मार्केट कमेटी फीस सब्जी व्यापारियों से हर वर्ष 10% की बढ़ोतरी के साथ ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब से मार्केट है तब से ही वह 5% मार्केट फीस पर काम करते आ रहे हैं जिसको सरकार के द्वारा अब बढ़ा दिया गया है। इसके विरोध में ही आज हरियाणा के सभी सब्जी व्यापारियों की तरफ से सभी सब्जी मंडियों में हड़ताल की गई है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com