Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. वयोवृद्ध पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर खंगूरा का 69 वर्ष की आयु में निधन

वयोवृद्ध पंजाबी अभिनेत्री दलजीत कौर खंगूरा का 69 वर्ष की आयु में निधन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Daljeet Kaur Khangura dies: पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर नहीं रहीं. गुरुवार को लुधियाना के कस्बा प्रमहर बाज़ार में 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. दलजीत लंबे वक्त से बीमार थीं. दलजीत ने पंजाबी फिल्मों के साथ साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था. उनके निधन से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है.अभिनेत्री नीरू बाजवा ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “चीरें #दलजीतकौर जी..आप एक प्रेरणा थीं…बहुत दुखद खबर। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे आपके साथ #लीजेंड #हीररांझा में काम करने का अवसर मिला।

पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!
पढ़ें :- पूजा ददलानी ने बांद्रा में खरीदे ₹38 करोड़ के फ्लैट

पंजाबी फिल्म उद्योग की ‘हेमा मालिनी’ के रूप में लोकप्रिय, दलजीत कौर ने 70 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया था. इसके अलावा उन्होंने 10 हिंदी फिल्मों में भी काम किया. दलजीत की पहली फिल्म का नाम दाज था और ये साल 1976 में रिलीज़ हुई थी. उनकी यादगार फिल्मों में पुत जट्टां दे (Putt Jattan De), मारमन गुला है (Maaraman Gula Hai), की बनु दुनिया दा (Ki Banu Duniya Da), सरपंच (Sarpanch) और पटोला (Patola) जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में दलजीत ने मुख्य किरदार निभाए थे.

मीका सिंह ने शोक व्यक्त किया

पढ़ें :- भूत बंगला रिव्यू: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की वापसी, हिट या मिस?

दलजीत कौर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की। अभिनेता सतीश शाह उनके बैचमेट थे।

सतीश ने ट्विटर पर लिखा

कबड्डी और हॉकी की बड़ी प्लेयर थीं दलजीत
अभिनेत्री दलजीत कौर का जन्म 1953 में सिलीगुड़ी में हुआ था. पंजाबी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली दलजीत कौर खेलों में भी आगे थीं. दलजीत अपने वक्त में हॉकी और कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी रहीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की थी. वो पिछले कई सालों से अपने कज़िन हरजिंदर सिंह खंगुरा के साथ कस्बा गुरुसर समथर बाज़ार में रह रही थीं. बता दें कि दलजीत पिछले कुछ सालों से दिमागी बीमारी से भी जूझ रही थीं.

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?
Advertisement