Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. VG MISS & MRS INDIA 2022 में शामिल होगी दुनिया भर की खूबसूरत महिलाएं

VG MISS & MRS INDIA 2022 में शामिल होगी दुनिया भर की खूबसूरत महिलाएं

अपनी खूबसूरती का ढंका देश सहित विदेशों में भी बजाने की इच्छुक महिलाओं के लिए आ रही है वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता। बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री की बड़े नाम बनेंगे जज।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 25 मई 2022 : VG MISS & MRS INDIA 2022 – खूबसूरती को हमेशा से ही महिलाओं से जोड़ कर देखा जाता है। भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विजनारा एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट लेकर आ रही है। इस कॉन्टेस्ट में कई श्रेणियों में महिलाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही भारतीय महिलाएं खुद को देश व दुनिया के समक्ष प्रस्तुत के लिए सक्षम बन पाएंगी। ये प्रतियोगिता जुलाई माह में नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें दुनिया के अन्य देशों की महिलाओं के लिए भी दो कैटगरी बनाई गई हैं।

पढ़ें :- राजनीति के खिलाड़ीः कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह, जिनकी कैसरगंज सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बना हुआ है SUSPENSE

हर महिला के अंदर कुछ न कुछ विशेष प्रतिभा होती है। लेकिन कई बार महिलाओं को सही दिशा और मंच न मिल पाने के कारण ये प्रतिभाएं सभी के सामने नहीं आ पाती हैं। महिलाओं की इसी प्रतिभा को उजागर करने के लिए विजनारा एक विशेष मंच लेकर आया है। विजनारा दिल्ली में जल्द ही एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित करने जा रहा है। कंपनी का ये तीसरा ब्यूटी कॉन्टेस्ट है, जिसे 6 से 10 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन विजनारा ग्लोबल मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी कार्यक्रम की संस्थापक बिनीता श्रीवास्तव कर रही हैं।

इस कॉन्टेस्ट के बारे में बात करते हुए बिनीता ने कहा कि वीजी मिस एंड मिसेज ब्यूटी कॉन्टेस्ट, महिलाओं के जीवन को बदलने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंंने कहा हमारे देश में अधिकतर महिलाएं शादी के बाद अपना ज्यादातर समय घर के कार्यों या घर की जिम्मेदारियों में ही बिताती हैं। शादी के बाद उनकी प्रतिभा उभरकर सामने नहीं आ पाती है। लेकिन वह शादी से पहले की तरह ही अपने जीवन में नाचना, गाना चाहती, मगर बस केवल आत्मविश्वास की कमी व सही मंच न मिल पाने के कारण वह अपनी प्रतिभा को सभी के सामने नहीं रख पाती है। इन्हीं महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन अकादमी (आईडीए-जबलपुर), डब्ल्यूडीपीडीओ वीएलसीसी, वीएलसीसी संस्थान, फिल्मफेयर, बेइंडी, ऑरिक हेल्थ ड्रिंक्स, फायर 1-ओ-1, लक्मे अकादमी व अन्य कई प्रतिष्ठित संस्थान सहयोगी है।

VG Miss & Mrs. India 2022 प्रतियोगिता में निम्न श्रेणियों में शामिल हो सकती हैं महिलाएं व युवा

पढ़ें :- ELECTION 2024-  लोकसभा की 102 सीटों पर बुधवार को थम गया प्रचार का शोर, पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर 

– MISS INDIA (Age between 18 years to 28 years)

– Ms. INDIA (Age between 29 years to 40 years)

– MRS INDIA (Age between 21 years to 37 years)

– MRS INDIA Finesse (Age between 38 years to 50 years)

– MRS INDIA Gracious (Age Between 51 years to 60 years)

पढ़ें :- नई दिल्लीः दिल्ली के CM केजरीवाल को झटका, 23 अप्रैल तक बढ़ी हिरासत

– MRS INDIA Grand (Age 60+ years)

– MRS INDIA Global (Age between 21 years to 50 years) (For Overseas Contestants Only)

– MRS INDIA Overseas (Age between 21 years to 60 years) (For Overseas Contestants Only-Online Category)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com