मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः कुरुक्षेत्र में 17 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री

Rakesh

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन और जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

Vice President Jagdeep Dhankhar
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ करेंगे। असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन और जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ एवं एडीसी अखिल पिलानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 का हर्षोल्लास के साथ 17 दिसबंर को आगाज होगा। इस महोत्सव का शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस महोत्सव की शुरुआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के गीता सेमिनार के साथ होगी।

इस सेमिनार के उपरांत उपराष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन, सूचना- जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उदघाटन करेंगे। फिर महापूजन व महाआरती में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत गीता ज्ञान संस्थानम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री पिलानी ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।

शेयर करें