रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खुलेआम चौराहे पर फायरिंग का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर ज़िले में कानून व्यवस्था के हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। यहाँ दो पक्ष बीच चौराहे पर असलहे लहराते हुए दौड़ रहे हैँ और राहगीर अपनी जान बचाकर दुबक गये हैं। जानकारी के मुताबिक मामला भदोखर थाना इलाके में यहाँ के सांसद राहुल गाँधी आवास से चंद कदम की दूरी पर भूएमऊ चौराहे का है। यहाँ डीह के रहने वाले होमगार्ड मे तैनात राम शिरोमणि गुप्ता और उन्ही के सगे जीजा योगेंद्र गुप्ता आमने सामने आ गये और दोनों पक्ष से कई लोग एक दूसरे पर असलहे लहराते हुए झपट पड़े। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाज़ भी साफ सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है कि राम शिरोमणि गुप्ता कि बहन के नाम उसकी मां ने ज़मीन का कुछ हिस्सा दान स्कीम के तहत रजिस्ट्री कर दिया था। इसी को लेकर होमगार्ड राम शिरोमणि गुप्ता अपने जीजा से रंजिश रखता था। दोनों आमने सामने पड़े तो गैगवार जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रायबरेली में खुलेआम चौराहे पर फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खुलेआम चौराहे पर फायरिंग का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर ज़िले में कानून व्यवस्था के हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।