मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गोंडा में सतर्कता टीम ने 6 लाख नकदी संग दो किलो चांदी पकड़ी

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोंडा में सतर्कता टीम ने 6 लाख नकदी पकड़ी है। 6 लाख करेंसी के साथ 2 किलो चांदी भी बरामद की गई है। एक कार में 2 अलग-अलग लोगों से बरामदगी हुई।

vigilance team
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोंडा में सतर्कता टीम ने 6 लाख नकदी पकड़ी है। 6 लाख करेंसी के साथ 2 किलो चांदी भी बरामद की गई है। एक कार में 2 अलग-अलग लोगों से बरामदगी हुई।

बताया जाता है कि सरयू पुल पर सतर्कता टीम चेकिंग कर रही थी। मौके पर टीम को कोई पुख्ता कागज़ात नहीं मिले। सूचना पर जांच के लिए इनकम टैक्स की टीम पहुंची।

पुलिस ने नकदी और चांदी जब्त कर ली है। पुलिस ने मालिक को चांदी व कैश के कागज दिखाने को 7 दिन की मोहलत दा है। पुलिस को यह सफलता कर्नलगंज सरयू पुल स्थित ढाबे को पास मिली।

शेयर करें