मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बेगमपुर ,बहलोलपुर और इब्राहिमपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का स्वागत

Rakesh

विकसित होगा भारत अपना यही है सपना और इसी सपने को साकार करने के लिए देश के कोने-कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा जा रही है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के गांव बेगमपुर ,बहलोलपुर और इब्राहिमपुर पहुंची।

developed india sankalp yatra
शेयर करें

यमुनानगर। विकसित होगा भारत अपना यही है सपना और इसी सपने को साकार करने के लिए देश के कोने-कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा जा रही है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के गांव बेगमपुर ,बहलोलपुर और इब्राहिमपुर पहुंची।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सभी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मौके पर ही जरूरतमंद पात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड ,बुढ़ापा पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए और स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री वितरित की गई। वहीं गांव में समाज सेवा और उत्कृष्ट करने वाले लोगों और स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शेयर करें