1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत किया गया डिपोर्ट, 30 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत किया गया डिपोर्ट, 30 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड

30 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया है,गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की कस्टडी हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस को दी गई है ,हरियाणा STF विकास लगरपुरिया को लेकर आज 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

New Delhi: 30 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया है,गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की कस्टडी हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस को दी गई है ,हरियाणा STF विकास लगरपुरिया को लेकर आज 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया की कस्टडी को लेकर गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच लंबी बातचीत चली. दोनों उसकी कस्टडी को लेकर अड़े रहे. अंततः काफी विचार विमर्श के बाद गुरुग्राम पुलिस को कस्टडी सौंपी गई.

पढ़ें :- CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत, शांति बनाए रखने की शर्त

 
गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास अगस्त 2021 में हुई लगभग 30 करोड़ नकदी की चोरी के मामले में मास्टरमाइंड विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार किया गया है,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर विकास लगरपुरिया पर एक लाख का इलाम रखा हुआ था,

 बताया गया गैंगस्टर के दुबई में होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था. जहां उसे गिरफ्तार कर, भारत लाया गया है. विकास लगरपुरिया पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं

 आपको बता दें कि गैंगस्टर लगरपुरिया हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का रहने वाला है. कहा जाता है कि उसके गांव के नाम पर ही उसके नाम में लगरपुरिया जुड़ा. विकास लगरपुरिया, दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र था. जहां से ड्रॉप आउट के बाद वह अपराध की राह पर चल पड़ा.

पढ़ें :- 'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है...', दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com