मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

विनेश, आप चैंपियनों में भी चैंपियन हैं, पूरा देश आपके साथ: PM मोदी

HO BUREAU

PM मोदी ने कहा कि आज का झटका दुखद है। काश मैं जिस निराशा का अनुभव कर रहा हूं उसे शब्द-शब्दों में व्यक्त कर सकूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अपने अंतिम मुकाबले से पहले अयोग्यता का सामना करने पर देश की पीड़ा से अवगत कराया है।

vinesh phogat
vinesh phogat
शेयर करें

नई दिल्ली। PM मोदी ने कहा कि आज का झटका दुखद है। काश मैं जिस निराशा का अनुभव कर रहा हूं उसे शब्द-शब्दों में व्यक्त कर सकूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अपने अंतिम मुकाबले से पहले अयोग्यता का सामना करने पर देश की पीड़ा से अवगत कराया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ‘X’ पोस्ट में कहा कि विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है।

काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! पूरा देश आपके पक्ष में है।

शेयर करें