1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ind Vs Eng : विराट कोहली को पहले वनडे से किया बाहर, जानें उनकी जगह कौन टीम में होगा शामिल

Ind Vs Eng : विराट कोहली को पहले वनडे से किया बाहर, जानें उनकी जगह कौन टीम में होगा शामिल

क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर हैं, विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। उनकी फॉर्म व चोट को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2022। इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने वाली टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। चोट की वजह से विराट कोहली को फिलहाल कुछ समय के लिए टीम से बाहर किया गया है।

पढ़ें :- उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

आपको बता दें कि कुछ समय पहले से ही विराट कोहली अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उनकी प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल खड़े हो रहे थे। इसी बीच उनको ग्रोइन एंजरी हो गई है, जिसकी वजह से उनको पहले वन डे से ठीक पहले टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसी कारण से विराट ने टीम के प्रैक्टिस मैचस में भी हिस्सा नहीं लिया था। वैसे पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली को लेकर आ गया था, लेकिन उनकी चोट की वजह से फिलहाल उनको पहले वन डे में मैदान में आप नहीं देख पाएंगे।

श्रेयस को मिला मौका

आपको बता दें कि विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए नज़र आएंगे। जो अभी तक मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जब विराट बाहर हैं तो उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका दिया जा रहा है। श्रेयस अय्यर ने अभी तक 26 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 947 रन हैं।

पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com