Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पॉलिटिकल फिल्में बनाने में विवेक की रूचि-पल्लवी जोशी

पॉलिटिकल फिल्में बनाने में विवेक की रूचि-पल्लवी जोशी

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आनेवाली है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर विवेक एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्टर पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की सोच पॉलिटिकल है।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में आनेवाली है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर विवेक एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्टर पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की सोच पॉलिटिकल है।

पढ़ें :- अर्जुन के मधुर स्वर ने 'बंजारे' में फूंक दी जान, दर्शक झूमने को मजबूर, दिलकश लय और आकर्षक धुनों के साथ पहला गाना रिलीज़

पल्लवी जोशी ने हाल ही में ‘द वैक्सीन वॉर’ के ट्रेलर लांच के बाद लोगों के नजरिए और ट्रेलर को पसंद किए जाने को लेकर बात की है। पलल्वी ने कहा कि लोग कहते हैं कि विवेक अग्निहोत्री पॉलिटिकल फिल्में बनाते हैं, जिनसे राजनीति होती है तो मैं ये कहना चाहती हूं कि उन्हें इसमें इंट्रेस्ट है लेकिन इस पर गलत तरीके से टिप्पणी करना गलत है।

‘द वैक्सीन वॉर’ के ट्रेलर लॉन्च के बारे में पल्लवी ने बताया कि जिस तरह से लोग ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं, वे बहुत शुक्रगुजार हैं। आगे फाइट की बात करते हुए कहा, ‘कोविड के दौरान कुछ लोगों का ग्रुप था जो इस बात पर अड़ गया था कि विदेशी वैक्सीन ही हम लोगों को लेनी चाहिए। अगर वो वैक्सीन इंडिया में नहीं आएगी तो 40 करोड़ लोग इन्फेक्ट हो जाएंगे। हमारी पूरी फिल्म इसी के बारे में है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com