मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP: आखिरी चरण में 13 सीटों पर दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, वही इन जगहों पर मतदान का बहिष्कार जारी

up bureau

एक तरफ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी की 7वें फेज के लिए मतदान जारी है। दूसरी तरफ सियासी जंग के बीच में कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हो गई और तो

UP: आखिरी चरण में 13 सीटों पर दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, वही इन जगहों पर मतदान का बहिष्कार जारी
UP: आखिरी चरण में 13 सीटों पर दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, वही इन जगहों पर मतदान का बहिष्कार जारी
शेयर करें

गोरखपुर। एक तरफ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी की 7वें फेज के लिए मतदान जारी है। दूसरी तरफ सियासी जंग के बीच में कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब हो गई और तो और कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गोरखपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर में मतदान का बहिष्कार किया गया है।

सोनभद्र के जुगैल गांव में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार किया है।मोबाइल नेटवर्क टावर की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार हुआ। बूथ संख्या 117, 118, 119 व 120 पर सन्नाटा पसरा है। कई सालों से ग्रामीण नेटवर्क की मार झेल रहे हैं। नेटवर्क के लिए ग्रामीणों को पहाड़ पर जाना पड़ता है।

गोरखपुर के कैंपियरगंज के कुई रावतगंज में मतदान बहिष्कार हुआ। PNC कंपनी द्वारा बनाए गए हाईवे पर कट नहीं है। हाईवे पर 4 किमी तक कट नहीं, ग्रामीण परेशान है।

वहीं मिर्जापुर में कई गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। राजगढ़ ब्लॉक के छितमपुर, पिपराही में मतदान बहिष्कार किया है। तेंदुआ में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। नरायनपुर ब्लॉक के भरेहटा गांव में मतदान बहिष्कार हुआ है। गांव में विकास कार्य न होने से मतदान बहिष्कार किया है।

इसके अलावा सोनभद्र विकासखंड करमा के भरकवा व खैरवा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। एसडीएम और एएसपी ग्रामीणों को मनाने में जुटे है।

शेयर करें