मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Election 2024: सातवें व अंतिम चरण की आज वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

up bureau

लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में देश के कुल 57 लोकसभा सीटों सहित यूपी के 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

Election 2024: सातवें व अंतिम चरण की आज वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा
शेयर करें

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण में देश के कुल 57 लोकसभा सीटों सहित यूपी के 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों से खास अपील की है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्यारे देशवासियों! आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं।

Election 2024: सातवें व अंतिम चरण की आज वोटिंग जारी, राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

उन्होंने आगे लिखा, आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।

शेयर करें